झाँसी के किले का वास्तुशिल्प और सामरिक महत्व

अजेय दुर्ग का निर्माण

झाँसी का किला 1613 ई. में ओरछा के राजा वीर सिंह जू देव बुंदेला ने बनवाया था। यह किला ''बलवंत नगर'' पहाड़ी पर स्थित है। इसकी प्राचीर 16 से 20 फीट मोटी ग्रेनाइट की चट्टानों से बनी है, जो इसे शत्रुओं के लिए अभेद्य बनाती थी।

Walls of Jhansi Fort

किले की संरचना

किले के भीतर पंच महल, शिव मंदिर और वह ऐतिहासिक स्थान है जहाँ से रानी ने छलांग लगाई थी। किले के 10 मुख्य प्रवेश द्वार थे, जो शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करते थे।


ऐतिहासिक स्रोत:

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) - संरक्षण रिपोर्ट।
  • "Bundelkhand: History and Culture" - स्थानीय शोध ग्रंथ।

वापस